पैसा ऐसी चीज राजा घरै नहीं आवैं | Paisa Aise Cheez Raja Awadhi Lokgeet Lyrics

 पैसा ऐसी चीज राजा घरै नहीं आवैं


कि अरे महला पुराने होई गें

टपकन लगी बूँद, राजा घरै नहीं आवैं


कि अरे ननदी सयानी होई गईं

मानै नहीं बात, राजा घरै नहीं आवें


कि अरे देवरा सयाने होई गें

पकड़न लगे बांह, घरै नहीं आवैं


कि अरे हमहूँ पुरानी होई गईं

पाकन लगे बार, राजा घरै नहीं आवैं



टिप्पणियाँ