जुरअत ऐ दिल मय ओ मीना है / 'ऐश' देलहवी

जुरअत ऐ दिल मय ओ मीना है वो ख़ुद काम भी है
बज़्म अग़्यार से ख़ाली भी है और शाम भी है

ज़ुल्फ़ के नीचे ख़त-ए-सब्ज़ तो देखा ही न था
ऐ लो एक और नया दाम तह-ए-दाम भी है

चारा-गर जाने दे तकलीफ़-ए-मदवा है अबस
मर्ज़-ए-इश्क़ से होता कहीं आराम भी है

हो गया आज शब-ए-हिज्र में ये क़ौल ग़लत
था जो मशहूर के आग़ाज़ को अंजाम भी है

काम-ए-जानाँ मेरा लब-ए-यार के बोसे से सिवा
ख़ूगर-ए-चाशनी-ए-लज़्ज़त-ए-दुश्नाम भी है

शैख़ जी आप ही इंसाफ़ से फ़रमाएँ भला
और आलम में कोई ऐसा भी बद-नाम भी है

ज़ुल्फ़ ओ रुख़ दैर ओ हरम शाम ओ सहर 'ऐश' इन में
ज़ुल्मत-ए-कुफ़्र भी है जलवा-ए-इस्लाम भी है

श्रेणी: ग़ज़ल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthani Lokgeet Lyrics in Hindi राजस्थानी लोकगीत लिरिक्स

बुन्देली गारी गीत लोकगीत लिरिक्स Bundeli Gali Geet Lokgeet Lyrics

Amir Khusrow Dohe Kavita अमीर खुसरो के दोहे गीत कविता पहेलियाँ